Breaking News

प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय हॉकी पंजाब की वाइस प्रेसिडेंट (फीमेल) चुनी गईं

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय हॉकी पंजाब की वाइस प्रेसिडेंट (फीमेल) चुनी गई हैं। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने अपनी यह कामयाबी कॉलेज के सभी खिलाड़ियों को समर्पित की । उन्होंने कहा कि अब वह और भी मेहनत करेंगी और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उन्हें सबसे अच्छी सुविधाएं देने की पूरी कोशिश करेंगी। मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कॉलेज की उपलब्धियों को दोहराया। उन्होंने गुरजीत कौर (गोल मशीन), राजबीर कौर(गोल्डन गर्ल)और कई अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को गिनाया जिन्होंने कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया है और ल़डकियों, खासकर कमजोर वर्ग की ल़डकियों के सशक्तिकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी आते हैं जो गेम के लिए डाइट का खर्च नहीं उठा सकते लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद, उन्हें और उनके परिवारों को पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती। कॉलेज प्लेयर्स को डाइट, किट, निःशुल्क हॉस्टल एवं हर प्रकार की सुविधा देता है। गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट सरदारनी बलबीर कौर ने प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय को इस उपलब्धि लिए बधाई दी और कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट हर प्रकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है l

About newsadmin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …