जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के स्टूडेंट सैंटरल एसोसिएशन एवं यूथ क्लब के विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टर्स सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में कालेज के योग्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभागिता के आधार पर दायित्व एवं पद प्रदान किए गए। प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित एवं प्रेरित करते हुए कहा कि स्टूडेंट सैंटरल एसोसिएशन एवं यूथ क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनमें अपने बलबूते पर बड़े कार्यक्रमों को आयोजित करवाने का हौंसला पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंचों से विद्यार्थी निर्भय होकर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते हैं, उनके व्यक्तित्व में निखार आता है तथा वक्त के अनुसार सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। डॉ. ढींगरा ने विद्यार्थियों से कहा कि जो विद्यार्थी पहले से स्टूडेंट सैंटरल एसोसिएशन का हिस्सा रह चुके हैं और इसमें बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उनको साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद ही श्रेष्ठ पद प्रदान किए गए हैं यदि वे तन्मयता एवं लगन के साथ कार्य करेंगे, तो कॉलेज के विकास के साथ-साथ उनके अपने व्यक्तित्व का भी निर्माण होगा।


स्टूडेंट सैंटरल एसोसिएशन एवं यूथ क्लब के निम्नलिखित विद्यार्थियों को पदभार सौंपते हुए डॉ ढींगरा ने उनको बैजेज़ प्रदान किए:-
स्टूडेंट सैंटरल एसोसिएशन 2026-27
हैड ब्वाय दुर्विश खन्ना
हेड गर्ल शोभना अग्रवाल
वाइस हेड ब्वाय तरणप्रीत सिंह
वॉइस हेड गर्ल मन्नत कोछड़
जनरल सेक्रेटरी
मेहरजोत आहलूवालिया, प्रिव्या घई, दिव्यांशु सूरी
जॉइंट सेक्रेटरी
विष्णु भार्गव, दिया तलवार, जिया अरोड़ा
फाइनेंस सेक्रेट्री
समिता, निशांत
यूथ क्लब:2026-27
अध्यक्ष:पूर्वा अनेजा
उपाध्यक्ष:कृष
सचिव:श्रुति शर्मा
सारथी क्लब
- नवकीरत
- पारुल
- देवांश
इन्वेस्टर्स सेरेमनी के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए डॉ ढींगरा ने स्टूडेंट सैंटरल एसोसिएशन के डीन डॉ जगमोहन मागो एवं डॉ पायल अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों को प्रेरणा देते रहे ताकि वे सभी कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेकर अपने दायित्व का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहण करें। मैडम चेतना ने श्रेष्ठ मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Jiwanjot Savera