??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन

विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- ​सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के वास्तविक महत्व को समझते हुए प्रेम, सुरक्षा, भाईचारे और जिम्मेदारी का संदेश दिया। रक्षाबंधन समारोह के दौरान एक अनूठी और सराहनीय पहल करते हुए विद्यार्थियों ने पेड़ों को भी राखियां बांधीं। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और उसके संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।

विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें ऑक्सीजन, छाया और जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। विभिन्न कैंपसों में विद्यार्थियों ने राखियां बनाने और सजाने सहित कई गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में प्रेम, खुशी, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पवित्र धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें अपने प्रियजनों और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिवार, समाज और पर्यावरण की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। चोपड़ा ने पेड़ों को राखी बांधने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्चा उत्सव वही है, जब अच्छे विचारों को अच्छे कार्यों में बदला जाए।

Check Also

आई.के.जी पी.टी.यू के छात्रों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आयोजित साइंस जर्नलिज़्म फेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया

जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने रेडियो फ़ीचर प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार जीता …