बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन ने जीएनडीयू परीक्षाओं में प्राप्त किया प्रथम स्थान

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणामों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया। एम.एससी. फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-IV की छात्रा मानवी शर्मा ने 9.32 सीजीपीए के शानदार प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने मानवी शर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए कॉलेज के संकाय सदस्यों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वॉलीबॉल टूर्नामेंट 1.0 का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में आज पूरे उत्साह, उमंग और खेल …