विकसित भारत का आधार नशामुक्त समाज डीसी वरजीत वालिया
जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र में ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीया राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया आईएएस, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जालंधर के प्रधान डॉ धीरज भाटिया, डॉ सुरजीत लाल सेक्रेटरी रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ब्रह्माकुमारी केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी बी के संधीरा दीदी के साथ शिखा दीदी सुशीला दीदी, सिमरन दीदी, सुलेखा दीदी सुरिंदर भाई, डॉ आर एल बस्सन ने दीप प्रज्वलित कर जालंधर में इस महाअभियान का शुभारंभ कियाl इस अवसर पर बी के बहनों द्वारा नशों पर आधारित एक लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई।




कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण केवल कानूनों से नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, जीवन मूल्यों और जनभागीदारी से होता है। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली, जनभागीदारी एवं युवा सशक्तिकरण के माध्यम से नशामुक्त तथा विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने का एक सकारात्मक प्रयास है। 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरण, जनभागीदारी तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी भाई बहनों के अतिरिक्त डी ए वी यूनिवर्सिटी, लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, आर बी आर्य मॉडल हाई स्कूल, निरमान स्कूल फॉर होलिस्टिक एजुकेशन के विद्यार्थियों को नशमुक्त शैली अपनाने की प्रतिज्ञा करायी गई।
Jiwanjot Savera