Breaking News

देशभक्ति के रंग में रंगा गोल्डन बर्ड स्कूल, नन्हे सितारों ने बिखेरा देशप्रेम का जज़्बा

जालंधर (अरोड़ा) :- गोल्डन बर्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समारोह में ASI Gulzar Singh, L/HC Gurpreet Kaur (1022) एवं ERS Z-27 ने मुख्य अतिथि (Chief Guests) के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल परिवार ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शानदार देशभक्ति डांस, गीत, भाषण और जोशीले स्लोगन प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और गर्व की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए आजादी के महत्व का संदेश भी दिया। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। समारोह के अंत में बच्चों और उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर ने सभी के दिलों में देशप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत किया। “नन्हे कदमों में देशभक्ति का जज़्बा, तिरंगे के साथ गर्व से मनाया आज़ादी का पर्व।

About newsadmin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …