जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में प्री-प्राइमरी वर्ग (नर्सरी से यू.के.जी.) के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए एक शानदार ‘हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल, भाषा ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम के दौरान नन्हें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रोप्स (कटआउट्स, खिलौने और रंग-बिरंगे चार्ट्स) का उपयोग करते हुए बेहद उत्सुक और रोचक अंदाज में कहानियाँ प्रस्तुत कीं।


बच्चों के आत्मविश्वास, हाव-भाव और संवाद शैली ने उपस्थित दर्शकों एवं अध्यापकों का मन मोह लिया। विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के बौद्धिक विकास और संवाद कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों को भी बच्चों के इस उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी।प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल और नन्हे विजेताओं की मुस्कान के साथ हुआ।
Jiwanjot Savera