जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार ‘कहानी वाचन प्रतियोगिता’ (Storytelling Competition) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति की क्षमता और भाषा कौशल को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के प्रत्येक वर्ग (Section) से 5 से 6 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग
लिया। नन्हे कहानीकारों ने अपनी वाक्-पटुता, हाव-भाव और शानदार प्रस्तुति से सभी श्रोताओं और निर्णयकों का मन मोह लिया।



कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश सिंह जी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें प्रमाण-पत्र (Certificates) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री दिनेश सिंह जी ने कहा:”कहानी वाचन केवल एक कला नहीं है, बल्कि यह बच्चों की कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास को निखारने का एक सशक्त माध्यम है।” प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
Jiwanjot Savera