दर्शन अकादमी का खेल में स्वर्णिम दिन

खेल मैदान में रचा इतिहास, सभी टीमों ने फहराया विजय परचम

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शकों के रोमांच, अदम्य उत्साह और खिलाड़ियों के अद्भुत कौशल का गवाह बनते हुए दर्शन अकादमी, जालंधर में पंजाब स्कूल गेम्स 2026-27 का खेल महोत्सव संपन्न हुआ। इस खेल कुंभ में दर्शन अकादमी की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का ऐसा अलौकिक और अविश्वसनीय प्रदर्शन किया कि खेल का मैदान उनकी विजयगाथा से गूंज उठा। दर्शन अकादमी की बालिकाओं ने विरोधी टीमों के हौसलों को पछाड़ते हुए सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम स्वर्णाक्षरों से दर्ज करा लिया है।अंतर-स्कूल बास्केटबॉल जोनल प्रतियोगिता (गर्ल्स अंडर-17) में कुल 8 दिग्गज टीमों की भिड़ंत के बीच दर्शन अकादमी की खिलाड़ियों की गति और फुर्ती ऐसी प्रतीत हो रही थी, मानो मैदान पर हवा से बातें कर रहीं हों। उनके हर शॉट ने बास्केट को चूमते हुए नया कीर्तिमान बनाया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी, जालंधर को,द्वितीय स्थान एपीजे (APJ) को तथा तृतीय स्थान सेंट मैरी (St. Mary) को मिला। .

इसके अलावाअंतर-स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता (गर्ल्स अंडर-14 / अंडर-17) मैच में दर्शन अकादमी की बेटियों ने जब गेंद पर अपनी धाक जमाई, तो ऐसा लगा मानो कोई उन्हें डिगा ही नहीं सकता। उनके तूफानी प्रहारों के आगे विरोधी गोलकीपर लाचार नजर आए। इस प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान दर्शन अकादमी, जालंधर ने,द्वितीय स्थान टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल ने प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता (गर्ल्स अंडर-17)में क्रिकेट के मैदान पर जब दर्शन अकादमी की लड़कियों ने बल्ला और गेंद संभाली, तो ऐसा लगा मानो मैदान में रनों की अनवरत वर्षा हो रही हो। बल्ले की हर गूंज ने स्टेडियम मैं मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ने एकतरफा खिताबी जीत दर्ज की। प्रथम स्थान दर्शन अकादमी, जालंधर ने प्राप्त किया।दर्शन अकादमी की इन सभी अपराजेय विजेता टीमों ने अपने-अपने खेल वर्ग में स्वर्णिम विजय पताका फहराते हुए आधिकारिक तौर पर जिला स्तरीय (District Level) प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन उत्कृष्ट है। उनकी यह सफलता केवल एक जीत नहीं, बल्कि आने वाले कई वर्षों तक याद रखी जाने वाली एक गाथा है। पूरे दर्शन अकादमी परिवार की ओर से इन खेल-रत्नों को जिला स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अनंत शुभकामनाएं दीं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया। …