एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के एंटी रैगिंग एवं एंटी सेक्सुअल है रेसमेंट कमेटी द्वारा 12-18 अगस्त तक मनाया गया एंटी रैगिंग वीक

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर सदा ही अपने विद्यार्थियो को सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता ही रहता है। इसी श्रृंखला में कॉलेज के एंटी रैगिंग एंड एंटी सैक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह 12 अगस्त से 18 अगस्त तक मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग जैसे संवेदनशील विषय से अवगत कराने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि न तो वे स्वयं रैगिंग जैसी बुराई में भागीदार बनेंगे बल्कि दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने में अपना योगदान देंगे। कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा इस सप्ताह के दौरान अमनदीप सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की संवेदनशील प्रस्तुति की जिसमें रैगिंग से विद्यार्थियों को पहुंचने वाली भावनात्मक ठेस से परिचित करवाया गया और इस बुराई से दूर रहने का संदेश दिया गया। एंटी रैगिंग सैल के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को जागरूक करवाने के लिए रैली भी निकाली गयी। इस सप्ताह में एंटी रैगिंग विषय पर कविता उच्चारण, निबंध लेखन,रील मेकिंग,पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।भी कविता- उच्चारण प्रतियोगिता में दिया ने प्रथम, मेघा एवं हिमानी ने द्वितीय तथा शिवम एवं जाह्नवी ने तृतीय,रील मेकिंग प्रतियोगिता में मेघा ठाकुर ने प्रथम, श्रेया ग्रोवर,मिलनजोत कौर एवं वाणी नलिन ने द्वितीय तथा वरूण गाबा, विष्णु भार्गव एवं प्रथम सिंह ने तृतीय, निबंध लेखन प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम,शिवम एवं महक ने द्वितीय तथा दिया, मेघा ठाकुर तथा विष्णु ने तृतीय स्थान हासिल किया।

डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मेघा ठाकुर ने प्रथम, रिद्धि गुप्ता ने द्वितीय तथा तुलसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। हैंडमेड पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लाइनप्रीत कौर ने प्रथम, सपना चावला ने द्वितीय एवं वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ नीरजा ढींगरा ने एंटी रैगिंग वीक बनाए जाने के पक्ष में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज में रैगिंग का तो सवाल ही पैदा नहीं होता पर फिर भी विद्यार्थियों को इस विषय के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए यह सप्ताह सफलतापूर्वक मनाया गया ताकि विद्यार्थी रैगिंग जैसी सामाजिक दीमक के प्रति जागरूक हो सके। एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह मनाने लिए के विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इस सप्ताह का आयोजन करने के लिए उन्होंने एंटी रैगिंग इन सेक्सुअल है रेसमेंट कमेटी की इंचार्ज डॉ सीमा शर्मा, डॉ मोनिका मोगला एवं कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ केवल नैलवाल एवं डॉ पायल अरोड़ा के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह विद्यार्थियों को सामाजिक
बुराइयों के प्रति सचेत एवं जागरूक करते रहे ताकि एक सुंदर समाज की संरचना की नींव डाली जा सके। अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका चेतना शर्मा एवं कॉलेज के विद्यार्थियों जिया तथा शिवम शर्मा ने श्रेष्ठ मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Check Also

सेंट दास एंग्लो संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा सेवा प्रकल्प एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा जालंधर द्वारा सेंट दास एंग्लो संस्कृत सीनियर …