Breaking News

एच.एम.वी. में फ्रेंच भाषा के तीसरे बैच ने सफलतापूर्वक पूरा किया कोर्स

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल कोर्स हब के अंतर्गत बेसिक एवं एडवांस्ड लेवल की फ्रेंच भाषा सीखने वाले 19 छात्राओं के तीसरे बैच ने सफलतापूर्वक अपना 30 घंटे का कोर्स पूरा किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उन्हें बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विदेशी भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अनेक नए अवसरों के द्वार खोलता है। उन्होंने 30 घंटे के इस स्किल कोर्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फ्रेंच जैसी विदेशी भाषा सीखना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के लिए भी उपयोगी है। इस अवसर पर स्किल कोर्स कोऑर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता तथा कोर्स इंचार्ज डॉ. श्वेता चौहान भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए इसी महीने फ्रेंच भाषा का एक नया बैच भी शुरू किया जा रहा है।

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के डॉ. पुनीत पुरी को कज़ाख़स्तान में ‘श्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार’, ‘एप्लाइड जूलॉजी’ पर नई पुस्तक का लोकार्पण

जालंधर (अरोड़ा) :- क्षेत्रीय शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के …