एच.एम.वी. की बी.वोक. (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-ङ्कढ्ढ की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-ङ्कढ्ढ की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। प्रभजोत कौर ने 8.99 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोहांगी ने 8.90 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने मेहनती छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा और समस्त फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर सुश्री हीना धीर भी उपस्थित थीं। प्राचार्या ने सभी छात्राओं को इसी लगन और मेहनत से आगे बढऩे और कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने देशभक्ति के उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप, स्कूल व कॉलेज सहित अपने सभी परिसरों में कई …