एचएमवी जालंधर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीजी विभाग राजनीति शास्त्र, एनसीसी एवं इतिहास विभाग द्वारा किया गया। समारोह में विकसित भारतञ्च2047 की परिकल्पना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। समारोह का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला को राष्ट्रीय ध्वजारोहण के लिए एस्कॉर्ट करने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का उल्लेख करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता में नारी को सदैव ज्ञान, साहस और समृद्धि के प्रतीक के रूप में सम्मान दिया गया है। उन्होंने छात्राओं से देशभक्ति, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है। एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं जिया, उमा अरोड़ा, मानसी, रिदम कौर एवं हर्षिता ने कविता प्रस्तुत करते हुए 1857 के विद्रोह से लेकर 2047 के विकसित भारत तक भारत की गौरवमयी यात्रा को प्रस्तुत किया। म्यूजिक वोकल विभाग की डॉ. गुंजन एवं छात्राओं ने ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्टूडेंट काउंसिल ने महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके साहस और बलिदान ने राष्ट्र की नींव को मजबूत किया। एम.ए. राजनीति शास्त्र सेमेस्टर-ढ्ढ की छात्रा जाह्नवी ने कविता के माध्यम से भारत के नव निर्माण में युवाओं की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने जिम्मेदार नागरिक बनने तथा विकसित भारतञ्च2047 के संकल्प को साकार करने में सार्थक योगदान देने की शपथ ली।

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में नशों के विरुद्ध शपथ ग्रहण समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग तथा भारत सरकार के नशा मुक्त …