Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा मनाया तीज का त्यौहार

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा स्थानीय होटल में भव्य तीज का त्यौहार क्लब के अध्यक्ष विनोद कौल के कुशल नेतृत्व और समारोह अध्यक्ष एम. एल. गुप्ता जी के दिशा निर्देश में हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया। विशेष रूप से क्लब की सभी महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तीज के त्यौहार में गिद्दा, बोलियां, टपे और पंजाबी लोकगीत गाकर डीजे का आनंद लेते हुए समारोह को रंग, उमंग और उल्लास से भर दिया। समारोह को सफल बनाने में सह-अध्यक्ष ऐ. के. बहल, संयोजक जय देव मल्होत्रा, सह-संयोजक नरिंदर शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पदम लाल और डॉ. सुभाष चंदर ने आधिकारिक दौरे पर उपस्थित होकर क्लब का उत्साह बढ़ाया । मंच संचालन अशोक बजाज ने बाखूबी निभाया। समारोह हर्षवर्धन शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव से संपन्न हुआ।

Check Also

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा

देश के बंटवारे के खिलाफ सैकड़ो भाजपा वर्करों ने रोष मौन यात्रा निकाली जालंधर (अरोड़ा) …