जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, एकाग्रता तथा बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता, धैर्य और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।





प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने शतरंज की बिसात पर अपने कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली शैक्षणिक माध्यम है, जो विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, रचनात्मकता तथा समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करता है।
Jiwanjot Savera