लोगों को श्री गुरु रविदास जी के समानता और मानवता के संदेश से जोड़ रही विशेष दस्तावेजी फिल्म

गांव ढंडौरी, लुटेरा कलां और सोहेवाल की संगत ने देखी विशेष डॉक्यूमेंट्री

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित दिखाई जा रही विशेष दस्तावेजी फिल्म को जिले के गांवों में समर्थन मिल रहा है। बीती रात जिले के गांव ढंडौरी, लुटेरा कलां और सोहेवाल में डॉक्यूमेंट्री वैनों पर लगाई गई एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से गांववासियों को यह दस्तावेजी फिल्म दिखाई गई। दस्तावेजी फिल्म के माध्यम से संगत को श्री गुरु रविदास जी के जीवन, महान विचारों और सामाजिक सुधारों में उनके योगदान से परिचित करवाया गया। बड़ी संख्या में गांववासियों ने श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित इस दस्तावेजी फिल्म को श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ देखा।

डॉक्यूमेंट्री में श्री गुरु रविदास जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं, महान विचारों, सामाजिक न्याय, मानवता की सेवा, सत्य, श्रम और समानता के संदेश को बहुत प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है। गांववासियों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे उपक्रम युवा पीढ़ी को हमारे महान गुरुओं और संतों के जीवन एवं विचारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी समूची जनता का मार्गदर्शन करती हैं, जिससे समाज में सद्भावना और आपसी भाईचारा और मजबूत होगा।

Check Also

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैगविद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ने के …