कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग
विद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ने के लिए किया प्रेरित
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख को विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान
जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख और पी.एम. सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती दानिशमंदा में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, जरूरी सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए है, जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किया गया है।


राज्य के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर फर्नीचर, स्वच्छ वातावरण और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदल दी है। भगत ने विद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षित होकर वह अपने परिवार, समाज, राज्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, लक्ष्य निर्धारित करने और उनकी प्राप्ति के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करने की सलाह दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती शेख में किचन शेड, फर्श और अन्य विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार की ओर से 15 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान भी किया। इस मौके पर प्रिं. रेखा रानी, प्रिं. दिनेश कुमार, शिक्षा इंचार्ज जालंधर पश्चिमी संजीव भगत, ‘आप’ नेता सिमरनजीत सिंह बंटी, एडवोकेट संदीप वर्मा, कमल लोच, एकमजीत, अनमोल और स्कूलों का स्टाफ भी मौजूद था।
Jiwanjot Savera