पंजगोत्रा बिरादरी के वार्षिक हाड़ मेले पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दी शुभकामनाएं

जालंधर (अरोड़ा) :- पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजगोत्रा बिरादरी के समस्त परिवारों को वार्षिक हाड़ मेले एवं कुलदेवता पूजन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा, भाईचारे और समाज की एकता का प्रतीक है। सुशील कुमार रिंकू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजगोत्रा बिरादरी (कंडल गोत्र) का वार्षिक हाड़ मेला 29 जून को श्री सतगुरु कबीर जी महाराज के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नव निर्माण बुआ दाती जी मंदिर, काला सिंघा रोड, नज़दीक पिंड चुगावा, जालंधर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पंजगोत्रा परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार सहित इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने कुलदेवताओं, बुआ जी एवं बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा समाज की एकता और सेवा की भावना को और मजबूत बनाएं। रिंकू ने पंजगोत्रा निर्माण देव अस्थान सभा के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव राजिंदर कुमार, कोषाध्यक्ष सतपाल एवं समस्त पदाधिकारियों और सेवादारों को इस भव्य धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर हवन, ध्वजारोहण, कंजक पूजन, लंगर एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की। इस मोके पर सोसाइटी प्रधान अशोक भगत जी सेक्टरी राजिंदर कुमार जी,कोषाध्यक्ष सत्त पाल जी, जॉइंट कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल जी, उप चेयरमैन राम लाल भगत जी, अमृत भगत जी, पृथ्वी जी, बिशंबर लाल जी, अशोक भगत जी, विजय जी, बलविंदर जी, रोशन लाल जी, विनय भगत जी, सुरिंदर भगत, अमित भगत जी, करण भगत जी, शुभम भगत जी, रिधम भगत जी की तरफ़ से आप सभी पंजगोत्रा परिवार वालो को हार्दिक निमंत्रण और आप सब का भारी योगदान देने के लिए आप सब का धन्यवाद करते है पंजगोत्रा निर्माण देव आस्थान सोसाइटी जालंधर पंजाब आपकी सेवा में सदैव उपस्थित हैं।

About newsadmin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …