विश्व नशा मुक्ति दिवस पर खेलों के जरिए सेंट सोल्जर ग्रुप ने दिया स्वस्थ और नशामुक्त जीवन का संदेश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- विश्व नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग विरोधी दिवस (विश्व ड्रग्स डे) के अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न परिसरों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने शारीरिक गतिविधियां कर समाज को संदेश दिया कि नशे से दूर रहने का सबसे प्रभावी उपाय नियमित शारीरिक गतिविधियों, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी है। विद्यार्थियों को आउटडोर खेलों, योग, व्यायाम, फिटनेस गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्था सदैव नैतिक मूल्यों, स्वस्थ जीवनशैली और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने वाला शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए समर्पित है एवं कहा कि प्रत्येक छात्र दृढ़ संकल्प, आत्मानुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है। इस मौके विद्यार्थियों ने भी नशामुक्त रहने तथा दूसरों को स्वास्थ्य, अनुशासन और शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

Check Also

इंडिया टुडे सर्वे 2026 में एच.एम.वी. पंजाब में नंबर 1 स्थान पर बरकरार

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय ने प्रतिष्ठित इंडिया टुडे-रूष्ठक्र्र बेस्ट कॉलेज सर्वे 2026 में …