जालंधर (अरोड़ा) :- आज एसोसिएशन आफ़ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 126-उत्तर, के अन्तर्गत एलायंस क्लब जालंधर दृष्टि की तरफ से मेगा मैडीकल कैंम्प लगाकर पहले प्रैजेक्ट का आयोजन धर्मशाला शिव मंदिर कोट बाजार बस्ती शेख जालंधर में PIMS हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कैंम्प में आँखों की जाँच, उपचार एवं मोतियाबिंद के उपचार हेतु चिकित्सकों द्वारा आपरेशन के लिए, ऐनकों के लिए मरीज़ों का चयन किया गया। इसके साथ ही साथ जनरल मेडिकल चैकअप, ब्लड शुगर की जाँच, ब्लड प्रेशर की जाँच का कैंप लगाया गया, जिसमें एलायंस क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट टीम ने PiMS की टीम के साथ मिलकर, धर्मशाला शिव मंदिर सभा एवं ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से ही कार्यक्रम आयोजित किया जा सका। इस इस कैम्प में पहुँच कर 250 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर एन के महेन्द्रू ने बताया कि एलायंस क्लब जालंधर दृष्टि की तरफ से यह पहला प्रैजेक्ट सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत बहुत महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें उनके क्लब के 35 से ज्यादा मैंबर्स ने अपना भरपूर सहयोग दिया एवं उन्होंने PiMS Hospital से संबंधित सभी स्टाफ़ तथा डा. रचित बजाज को सम्मानित किया और उनके द्वारा दिए गए योगदान को सराहा।


क्लब के प्रधान नवीन संगर ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद देते हुए बताया कि क्लब की तरफ से आने वाले समय में भी समाज भलाई के कार्यों को निःस्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना से बढ़चढ़ कर कार्य कर भागीदारी की जाएगी इस कैम्प में पहुंचने वाले लोगों के चैकअप कर उन्हें दवाईयां तथा चश्में भी उपलब्ध करवाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अश्वनी कुमार, एली गुरविंदर सिंह जज चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एली पदम लाल वी डी जी -1, एली डा. सुभाष चंद्र वी डी जी-2, एली पी के गर्ग आर सी, मनमोहन विज, ट्रेजर अमित चावला, सचिव नीरज बब्बर, राजेश शर्मा, पी आर ओ एली अमनदीप सिंह मोंगा, पवन सचदेवा, अरुण सोनी, समीर वर्मा, जसविंदर सिंह ,अनिल कुमार, जी.डी कुन्द्रा, डी सी एस संजीव गम्भीर, राकेश कपूर तथा अन्य ने सहयोग किया, इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन ओंकार घई, प्रधान विजय धीर तथा उनकी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया, इसमें विशेष रूप से ब्राह्मण वैल्फेयर सोसाईटी की तरफ से प्रधान विनय शर्मा, हरिंदर शर्मा, हेमंत शर्मा, विक्रम शर्मा ने पहुंच कर कलब के इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Jiwanjot Savera