जालंधर के पाश एरिया में चोर ने एक ही रात दो घरों को बनाया अपना निशाना

जालंधर/अरोड़ा – जालंधर के पॉश एरिया सरस्वती विहार में एक चोर ने एक ही रात में दो घरों को को बनाया अपना निशाना गत रात्रि को करीब 9:30 बजे एक चोर ने पहले 25 एस एफ मे ताला तोड़ने की घटना को अंजाम दिया परंतु सामने वाले फ्लैट में वहां पर एक नौजवान ने जैसे ही ताला टूटने की आवाज सुनी उसने तुरंत ही अपने पिता को बुलाया और साथ में उनके पालतू कुत्ता भी भौंकना शुरू कर दिया जिससे कि आसपास के व्यक्तियों की सुचेतना के कारण वह चोर चोरी करने में असफल हो गया।

उसके तुरंत बाद वह दो एस एफ के उसी तरीके से ताला तोड़ने में सफल रहा और बड़ी चतुराई से उसे घर में लैपटॉप और कुछ अन्य जरूरी सामान को चुराने में सफल रहा। गरीमत रही कि यह सारा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिससे यह पता लगा कि वह एक ही व्यक्ति था जो दो घरों में अपना हाथ साफ करने आया था।

आपको बता दें सरस्वती विहार में लगातार 4 सालों में ऐसी चोरी की वारदात होती रही है। संगठन के पदाधिकारी कभी भी इस मामले में अपनी गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस भी अपनी औपचारिकता निभाकर ऐसी वारदातों पर पर्दा डालती रही है अब यह देखना है कि इसमें संगठन और पुलिस कब गंभीर होगी और चोर को पकड़ने में सफल होती है कि नहीं

Check Also

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

ਜਲੰਧਰ (ਕੁਲਵਿੰਦਰ) :- ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ, ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ …