वोटों की गिनती के लिए स्थापित 7 केंद्रों में 29 मई को छुट्टी घोषित

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा जिले की 7 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए हुए मतदान की गिनती के लिए स्थापित 7 गिनती केंद्रों में 29 मई को छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिले में वोटों की गिनती के लिए स्कूल ऑफ एमीनेन्स आदमपुर, स्कूल ऑफ एमीनेन्स लाडोवाली रोड (जालंधर), सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) लोहियां खास, ग्लोटिया गुरु हरगोबिंद बेट खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महितपुर, गुरु नानक नैशनल कॉलेज (लड़के) नकोदर, बाल विकास और पंचायत दफ्तर नूरमहल तथा कम्युनिटी हॉल फिल्लौर में गिनती केंद्र स्थापित किए गए हैं। जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन स्कूलों/कॉलेजों में इन तारीखों को परीक्षाएं हैं, वे परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी और संबंधित स्टाफ स्कूल/कॉलेज में हाजिर रहना सुनिश्चित बनाएगा।

Check Also

एसोसिएशन ऑफ़ कंसल्टैंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज़ ( ऐकोस ) के पदाधिकारिओं ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- ऐसोशिऐशन आफ कंसल्टेंट्स फार ओवरसीज स्टडीज के पदाधिकारिओं ने प्रधान सतबीर सिंह …