एच.एम.वी. के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) समैस्टर-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) समैस्टर–1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। जसमीन कौर ने 8.83 एसजीपीए और मन्नत चड्ढा ने 8.71 एसजीपीए हासिल करके सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं और विभाग के प्रमुख आशीष चड्ढा और तन्वी अग्रवाल को बधाई दी तथा उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही छात्राएँ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रही हैं। विभागाध्यक्ष, आशीष चड्ढा ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने शानदार फ्रेशर्स पार्टी 2026 के साथ नए बैच का स्वागत किया

जालंधर (अरोड़ा) :- एक रोमांचक नए एकेडमिक सफ़र की शुरुआत के तौर पर, पी सी …