बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन ने नेशनल यूथ एक्सचेंज में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

अमृतसर (प्रदीप) :- बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन,अमृतसर ने पंजाब स्टेट रेड क्रॉस द्वारा आयोजित नेशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। यह कार्यक्रम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एल.पी.यू.), फगवाड़ा में आयोजित किया गया था। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समूह गान, समूह नृत्य और लोक गीत में प्रथम स्थान एवं फर्स्ट एड, क्विज़ और पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं और स्टाफ को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां संस्थान के समग्र विकास और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। सोलह छात्राओं की टीम के साथ अक्षिका अनेजा, डॉ. सुनीता रानी और वाणी तेजपाल कैंप के दौरान उपस्थित रहीं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन , लोहारा ब्रांच तथा नूरपुर ब्रांच में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *