जालंधर/अरोड़ा – जेसिआई जालंधर सिटी क्वींस द्वारा आज एम्बेसडर होटल में एक भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन की नई अध्यक्ष जेसी रुही का औपचारिक पदभार ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता एवं स्टैंडअप कॉमेडियन दीपक राजा की विशेष उपस्थिति एवं उनकी लाइव परफॉर्मेंस रहेगी, जो कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाएगी।
इस समारोह में जेसिआई के गणमान्य पदाधिकारी, जिनमें
जेडएफडी सोमन गोयल (ज़ोन प्रेसिडेंट, Z1)
एचजीएफ विनोद यादव (ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट, रीजन C)
विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
संगठन की टीम में
जेसी शरणजीत कौर (सेक्रेटरी)
जेसी दीपिंदरजोत कौर (VP कम्युनिटी डेवलपमेंट)
जेसी प्रीत कंवल (VP PR & मार्केटिंग)
जेसी मीनाक्षी (ट्रेजरर)
जेसी अमनप्रीत कौर (VP)
भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
शाम 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई टीम का स्वागत करना, नेतृत्व परिवर्तन का उत्सव मनाना तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।
जेसिआई जालंधर सिटी क्वींस ने शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
JiwanJotSavera