अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में ईंटरनेशनल आह्वान फूड फॉर हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में फल,स्वीट्स भेंट किए और सभी को दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में ऐली मनोहर लाल गुप्ता ने आपने जन्मदिन पर सहयोग किया। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया कि समर्पण क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में दीन दुखियों की आर्थिक तौर पर मदद,फूड फॉर हंगर के प्रोजेक्ट, दिव्यांग के बच्चों के स्कूल प्रयास, अपाहिज आश्रम, सजीविनी होम मॉडल टाउन, मदर टेरेसा होम, अंध विद्यालय और आंखों के ऑपरेशन जैसे सर्विस प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं, वो काबिले तारीफ है सीनियर वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, जी डी कुन्द्रा, नवनिर्वाचित प्रधान विनोद कुमार कौल, ट्रेजियर संजय भल्ला, ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, जयदेव मल्होत्रा, रमेश भंडारी, राजेश वर्मा, अशोक मेहता, अश्वनी नागपाल, वअन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के नए नियुक्त चेयरमैन गगनदीप सिंह काकू अहलुवालिया ने आज चंडीगढ़ में स्थित बोर्ड के मुख्य कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के दौरान सरदार राजबीर सिंह घूमण जी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *