जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के सभी विभाग अपने विद्यार्थियों की बहुपक्षीय विकास के लिए विषय विशेषज्ञों को बुलाकर अतिथि व्याख्यानों का आयोजन करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में कॉलेज के इकोनॉमिक्स विभाग ने एसोसिएट कंसलटेंट केपीएमजी ग्लोबल सर्विसेज बेंगलुरू से नंदिता कक्कड़ को अतिथि व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किया। सत्र 2017-2020 में कॉलेज की ही छात्रा रह चुकी नंदिता कक्कड़ ने करियर इन इकोनॉमिक्स ड्यूरिंग AI टाइम विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छी जॉब प्राप्त करने के लिए और इस पर टिके रहने के लिए नेटवर्किंग बहुत जरूरी है उन्होंने विद्यार्थियों को Linkedin की महत्ता से परिचित करवाते हुए कहा कि आप उसमें अपनी रिज्यूम डालकर एक अच्छी नौकरी की तलाश कर सकते हैं उन्होंने कहा कि हम Chatgpt से तथ्य तो इकट्ठे कर सकते हैं पर उसका विश्लेषण स्वयं करना आना चाहिए उसके लिए रीडिंग बहुत जरूरी है।




नंदिता कक्कड़ ने बताया कि बिना स्वाध्याय के आप सही विश्लेषण नहीं कर पाएंगे और साक्षात्कार में आपकी मेहनत ही बोलती है। इसलिए हमें निरंतर अपने विषय से संबंधित अथवा जिस क्षेत्र में भी हम नौकरी पाना चाहते हैं उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखते हुए हम लगातार मेहनत करते रहें तभी हम मनपसंद करियर बना सकते हैं। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने नंदिनी कक्कड़ के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आपके विचार हमारे विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अगर अपने कॉलेज के एलुमनाई को सफलता की बुलंदियों को चूमते हुए देखेंगे तो वह उसके लिए रोल मॉडल बनेगा और वह भी अपने करियर में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। इकोनॉमिक्स विभाग की अध्यक्ष डॉ सुप्रीत तलवाड़ ने नंदिता कक्कड़ का विद्यार्थियों के साथ विचार सांझा करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी वह कॉलेज आए और हमारे विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश दें। अतिथि-व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए डॉ ढींगरा ने इकोनॉमिक्स विभाग की प्राध्यापिका डॉ सिम्की देव एवं मैडम आरती के प्रयासों की श्लाघा की।
JiwanJotSavera