राजीव जैन ने जरूरतमंद को प्रदान किया श्रवण यंत्र, लोगों के लिए बना सहारा

जालंधर/अरोड़ा -,भारत विकास परिषद के दिव्यांग सहायता शिविर, पंजाब के राज्य संयोजक राजीव जैन द्वारा एक जरूरतमंद व्यक्ति को श्रवण यंत्र (Hearing Aid) प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजीव जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता करना है, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
उन्होंने बताया कि परिषद समय-समय पर दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित करती रहती है, जिनमें जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार ने भारत विकास परिषद तथा राजीव जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके जीवन में काफी सहूलियत होगी।
राजीव जैन ने कहा कि भविष्य में भी परिषद इसी तरह समाज सेवा के कार्य करती रहेगी और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा, साहिल अरोड़ा और पूजन शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।

Check Also

पिम्स में एमबीबीएस विद्यार्थियों की एथलेटिक मीट ऊर्जा, उत्साह और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई

जालंधर (मक्कड़) :- पिम्स मेडिकल कॉलेज अवं अस्पताल में आयोजित एमबीबीएस विद्यार्थियों की एथलेटिक मीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *