एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में सशक्त नारी के प्रत्यक्ष प्रमाण को समर्पित मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला-दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में सशक्त नारी के प्रत्यक्ष प्रमाण श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला-दिवस मनाया गया।एपीजे एजुकेशन, एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष तथा एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला-दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला-दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस-1(ADCP-1) जालंधर आकर्षी जैन (IPS) एवं विशेष अतिथि के रूप में एपीजे एजुकेशन जालंधर की निदेशक डॉ सुचरिता शर्मा उपस्थित हुई।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने आकर्षी जैन का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप जैसी युवा प्रगतिशील, ऊर्जावान आईपीएस ऑफिसर का मुख्य अतिथि के रूप में आना निश्चित रूप से हमारे विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाला होगा। डॉ सुचरिता शर्मा का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तन्मयता एवं लगन से अपने एपीजे कॉलेज को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है निश्चित रूप से उन बुलंदियों से भी आगे बढ़ने का प्रयास हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एपीजे कॉलेज आफ फाइन आर्टस जालंधर नारी सशक्तिकरण की स्वर्णिम यात्रा का अद्भुत प्रमाण है, एपीजे कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यापाॅल जी की अर्धांगिनी एवं उनकी प्रेरणा राजेश्वरी पॉल जी की दूरदर्शिता, सुषमा पॉल बर्लिया जी की सृजनात्मकता, कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया की अधुनातन सोच के कारण आज एपीजे कॉलेज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना चुका है और गरिमापूर्ण अग्रिम यात्रा के लिए प्रयासरत हैं। नारी-दिवस समारोह का आगाज़ पावन ज्योति को प्रज्वलित करके किया गया।

नारी-दिवस के अवसर पर सफलता की नित नए आयामों को स्थापित करके प्रगति पर अग्रसर सुषमा पॉल बर्लिया के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज की पूर्व छात्राओं कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग से लीडिंग बिजनेस वूमेन अद्विता तिवारी, सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज विभाग से ग्लोबल कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजर FedEx गुड़गांव में कार्यरत रिभूमिका, KPMG बैंगलुरू में सस्टेनेबिलिटी कंसलटेंट नंदिता,परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग से प्रसिद्ध डांसर एंड फ्रीलांसर ज्योतिका वर्मा एवं रिनाउंड वोकेलिस्ट निशा पामेह डिजाइन एंड एप्लाइड आर्ट विभाग से ऑनर एंड क्रिएटिव हेड अंशिका, एवं मनपुनीत,फिजियोथैरेपी विभाग से अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफॉर्मेंस में क्लीनिकल हैड पीडियाट्रिक्स स्वाति मरवाहा को अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित एलुमनाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हमें जो आत्मविश्वास, प्राध्यापकगण का मार्गदर्शन एवं समय-समय पर इस मंच पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का जो अवसर प्राप्त हुआ है उसी की बदौलत आज हम अपने क्षेत्र-विशेष में बुलंदियों का स्पर्श कर सके हैं। आकर्षी जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण तभी संभव है जब हर कोई एक दूसरे का हाथ हमें आगे बढ़े उन्होंने कहा कि 70 के दशक में पुलिस विभाग में महिलाओं का पदार्पण हुआ था और आज की तारीख में 30 से 40% आईपीएस ऑफिसर महिलाएं हैं। उन्होंने कहा अपनी काबिलियत पर भरोसा करते हुए हमें सपनों की ऊंची उड़ान भरनी है तो कोई भी मंजिल हमारे लिए मुश्किल नहीं है।परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर मां दुर्गा के असुरों के संहार से लेकर रानी झांसीबाई की वीरता पर आधारित शानदार नृत्य की प्रस्तुति करते हुए सबको भाव विभोर कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला- दिवस के अवसर पर मैडम रजनी कुमार ने श्रेष्ठ मच-संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नारी दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए डॉ ढींगरा ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ मोनिका आनंद,डॉ मनीषा कौशल एवं एवं इवैंट कोऑर्डिनेटर डॉ पायल अरोड़ा के प्रयासों की सराहना की।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਨ.ਐਸ.ਐਸ. ਯੂਨਿਟ ਅਤੇ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ ਨੇ ਬਲੱਡ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *