अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में डेंटल चेक-अप कैंप लगाया गया।इसका उदेश्य छात्राओं में ओरल हेल्थ के बारे में जागरूकता और बचाव के लिए डेंटल केयर को बढ़ावा देना था। यह कैंप टाइमलेस एस्थेटिक्स के अनुभवी डेंटल प्रोफेशनल्स की एक टीम द्वारा लगाया गया। कैंप को टाइमलेस एस्थेटिक्स की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, मास्टर ट्रेनर डॉ. शिखा बागी और डॉ. नाज़िया ने लीड किया। डॉक्टरों को उनकी डेडिकेटेड टीम मेंबर्स, धृति और सोहनी का पूरा सपोर्ट मिला। यह पहल कॉलेज की एन एस एस यूनिट के साथ मिलकर की गई थी। कैंप के दौरान,छात्राओ ने डेंटल एग्जामिनेशन करवाए और उन्हें सही ओरल हाइजीन बनाए रखने, डेंटल प्रॉब्लम्स का जल्दी पता लगाने और रेगुलर डेंटल चेक-अप के महत्व के बारे में बताया गया। जागरूकता सत्र में 100 से अधिक छात्राओं को फ्री डेंटल कंसल्टेशन दी गयी। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने इस पहल की तारीफ़ करते हुए कहा कि हेल्थ अवेयरनेस पढ़ाई का एक ज़रूरी हिस्सा है और डेंटल चेक-अप कैंप स्टूडेंट्स को ओरल हाइजीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के बारे में जागरूक करने की दिशा में एक अच्छा कदम है। इस कार्यक्रम में कम्युनिटी डवैल्पमैंट इनिशिएटिव्स की डीन डॉ. अनीता नरेंद्र, एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर सुरभि सेठी और अक्षिका अनेजा शामिल हुईं।
JiwanJotSavera