Wednesday , 25 February 2026

डी.ए.वी. कॉलेज के तत्वावधान में कालिदास संस्कृत परिषद् द्वारा अंतर-महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग,डी.ए.वी.कॉलेज के तत्वावधान में तथा वेद प्रचार मंडल (रजि., जालंधर) के सहयोग से कालिदास संस्कृत परिषद् द्वारा अंतर-महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृत चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वेद प्रचार मंडल के महासचिव रोशन लाल आर्य एवं प्राचार्य डॉ. अनुप कुमार की उपस्थिति में किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नीलम सेठी (निदेशक, जी.आर.डी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, फगवाड़ा) ने की। मुख्य अतिथि विनीत धीर (मेयर) तथा विक्रांत वर्मा (सहायक आयुक्त, नगर निगम, जालंधर), कार्यकारी वरिष्ठ उप-प्राचार्य एवं स्नातकोत्तर भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुॅंवर राजीव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. सोनिया मागो (प्राचार्य, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल) एवं पूर्व प्राचार्य प्रोमिला अरोड़ा (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) ने प्रतिभागियों को बैच प्रदान किए। अतिथियों का स्वागत रोशन लाल आर्य, ज्योति स्वरूप कंबोज, बॉबी मल्होत्रा, प्रो. ऋतु तलवाड़, पूर्व प्राचार्य मधु शर्मा, अनीता कंबोज, प्राचार्य रीना वालिया तथा बोर्ड के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में वेद प्रचार मंडल के संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य ने कहा कि मंडल युवाओं एवं विशेषकर विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए कार्यरत्त है।

सत्र 2025-26 में मंडल द्वारा आयोजित वैदिक भाषण प्रतियोगिता में 362 शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया तथा वैदिक समूह गान प्रतियोगिता में 242 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि विनीत धीर ने कहा कि विद्यार्थियों में वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार अत्यंत सराहनीय एवं पवित्र कार्य है। यह विश्वगुरु बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आर्य समाज समाज को पाखंड एवं अंधविश्वास से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों को वैदिक संस्कृति का अनुसरण करना चाहिए। इस प्रतियोगिता में 27 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वैदिक संस्कृति के साथ-साथ समकालीन विषयों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. सोमनाथ शर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा एवं प्रो. किरण सी. खन्ना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के कार्यकारी वरिष्ठ उप-प्राचार्य डॉ. कुॅंवर राजीव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमें मिलकर वेदों का संदेश जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। डॉ. नीलम सेठी ने कहा कि प्रतिभागियों के भाषणों में निहित संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाना चाहिए। वेदों में बताए मार्ग का अनुसरण कर व्यक्ति सभी प्रकार की बुराइयों से बच सकता है और हमें एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। मंच संचालन प्रो. ऋतु तलवाड़ एवं प्राचार्य मधु शर्मा द्वारा किया गया। श्री आर. के. सेठी, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अतिथियों को श्री रोशन लाल आर्य एवं प्राचार्य रीना वालिया द्वारा ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्ष डॉ. नीलम सेठी एवं अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार: आयुषी कुॅंवर, शांति देवी आर्य महिला कॉलेज, दीनानगर
द्वितीय पुरस्कार: मुस्कान पचौरी, मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर
तृतीय पुरस्कार: तुषार चड्ढा, डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर
प्रोत्साहन पुरस्कार: जान्हवी, हंसराज महाविद्यालय, जालंधर तथा आरजू, सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में AICTE संयुक्त सौजन्य से सिस्टम्ज सेफ्टी एंड रिस्क मैनेजमेंट पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *