इम्पैक्ट सेलिब्रेशन की वजह होनी चाहिए, सिर्फ़ इम्पैक्ट होना ही काफी नहीं: निर्मल नांबियार
जालंधर (अरोड़ा) :- सेंटर ऑफ़ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) ने इंस्टीट्यूशन की इनोवेशन काउंसिल के साथ मिलकर मुख्य कैंपस के श्री गुरु नानक देव जी ऑडिटोरियम में एक जानकारी भरपूर एवं प्रेरणादायक एलुमनाई टॉक का आयोजन किया। इस टॉक सेशन में निर्मल नांबियार, फाउंडर एवं सी.ई.ओ, ए.आई एंटरप्रेन्योर एवं एक्स-माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट मैनेजर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए! निर्मल नांबियार यूनिवर्सिटी के मोहाली कैम्पस के विद्यार्थी रहे हैं , जिन्हें ₹65 लाख सालाना कॉर्पोरेट रोल पाने से लेकर ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ काम करते हुए अपना खुद का वेंचर बनाने तक का तजुर्बा है! उन्होंने अपने सफर एवं उसके अनुभव को साँझा किया! यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) सुशील मित्तल के योग्य नेतृत्व में करवाया गया! इसमें यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कम डिप्टी डायरेक्टर (सी.आर एंड ए) डॉ. नवदीपक संधू ने कीनोट एड्रेस मंच से साँझा किया।




उन्होंने स्टूडेंट्स को एक्सीलेंस, इनोवेशन एवं मकसद के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता नांबियार ने उन अहम फैसलों के बारे में खुलकर बात की जिन्होंने उनके करियर को बनाया। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में अपने शुरुआती प्रोफेशनल दौर, प्रोडक्ट थिंकिंग एवं एग्जीक्यूशन की क्लैरिटी में डेवलप की गई स्किल्स एवं उस अहम पल के बारे में बताया जब उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप करने के लिए एक हाई- पेइंग कॉर्पोरेट पोजीशन छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ग्रोथ अपने एम्बिशन की ओनरशिप लेने एवं लॉन्ग-टर्म इम्पैक्ट के साथ सोच- समझकर फैसले लेने से शुरू होती है। उन्होंने स्पष्ठता, इम्पैक्ट डिटरमिनेशन एवं समाज में मीनिंगफुली कंट्रीब्यूट करने की इंपॉर्टेंस पर ज़ोर दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को शॉर्ट-टर्म वैलिडेशन के बजाय लॉन्ग-टर्म कंट्रीब्यूशन एवं कम्फर्ट के बजाय हिम्मत पर फोकस करने के लिए बढ़ावा दिया। उन्होंने बिग टेक इनोवेशन और स्टार्टअप इनोवेशन के बीच अंतर, स्टार्टअप चुनौतियों और बदलावों से सीखे गए सबक, एक भारतीय स्टार्टअप के तौर पर इंटरनेशनल लेवल पर भरोसा बनाने एवं ए.आई और इंटेलिजेंट सिस्टम के बदलते माहौल पर भी अपनी राय सांझी की। इवेंट का समापन असिस्टेंट रजिस्ट्रार (सी.आर एंड ए) इंजीनियर मोहित जैन के धन्यवाद प्रस्ताव एवं एक सम्मान समारोह के साथ हुआ!
JiwanJotSavera