अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने काजी मंडी स्कूल में खाद्य पदार्थ एंव स्टेशनरी भेंट की

जालंधर (अरोड़ा) :- ​अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से चलने वाले प्राइमरी स्कूल काजी मंडी में बच्चों को स्नेक्स, पेस्टियां, बिस्कुट, पेयजल व फल व बच्चों को स्टेशनरी भेंट की। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया कि समर्पण क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में जरूरतमंद बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनको पढ़ाई कराने के लिए मदद कर रही है और मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। इस प्रोजेक्ट में सरिता यू ऐस ऐ वालों ने सहयोग किया। इस अवसर पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, ऐली जयदेव मल्होत्रा, अशोक कुमार मेहता, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

10,+1 के छात्रों ने पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स का नाम रोशन किया

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *