Wednesday , 18 February 2026

एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला- 126 एन की संयुक्त रीजन कॉन्फ्रेंस “के डी एम 2026” सफलतापूर्वक संपन्न

तीनों रीजन के सेवा कार्य सराहनीय: गवर्नर संदीप

जालंधर/अरोड़ा: – एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126-एन के तीन रीजनो की संयुक्त रीजन कॉन्फ्रेंस “के डी एम- 2026” के बैनर तले डा.मुनीष मेहता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इस मौके अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा ने सभी का अभिनंदन किया। तीनों रीजन चेयरमैन डा.मुनीष मेहता,कुलविंदर फुल्ल व देवराज हंस ने अपने अपने रीजन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

रीजन चेयरमैन डॉ.मुनीष मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से अलायंस क्लब का विस्तार विश्व में हो रहा है वह अपने आप में काबिले तारीफ है। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल ने कहा कि इस संस्था के साथ जुड़ना ही अपने आप में बड़े सौभाग्य की बात है। इस मौके मुख मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार ने इस बात पर प्रसन्नता जाहर की की तीनों रीजन चेयरमैन की अगुवाई में क्लबो ने प्रशंसनीय सेवा प्रोजेक्ट को अंजाम दिया।

इस मौके गेस्ट ऑफ ऑनर वीडीजी- 1 एन के महेंद्रू ,वीडीजी-2 पदम लाल,चार्टर गवर्नर जी एस जज, एम पी सिंह बिनाका व स्टार गैस्ट डाक्टर सुभाष चंद्र ने अपने संबोधन में सफल आयोजन की बधाई दी। इस मौके रीजन-1 से अलायंस क्लब जालंधर मेन व अलायंस क्लब जालंधर सिटी प्रथम,रीजन-2 से अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रथम, वा रीजन-3 से अलायंस क्लब जालंधर अमन प्रथम आई,तीनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सन्मानित किया गया। मंच संचालन एच एस जौड़ा ने किया। कन्वीनर आर एस कोहली ने सभी का धन्यवाद किया।

इस मौके प्रथम डिस्ट्रिक्ट लेडी तमन्ना चुटानी, वाईस एमसीसी पवनजीत सिंह वालिया,ईंटरनेशनल डायरेक्टर जे एस कुन्दी, पूर्व गवर्नर राकेश शर्मा,जे ऐस डांग,अनिल कुमार,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ हरपाल सिंह, जगन नाथ सैनी,राम लुभाया,पवन कुमार गर्ग, जी एस सरंगल, अरविंद बैंस, विजय शर्मा,मोहित सेठ,अशोक पुरी,राजीव अग्रवाल, आदमपुर क्लब के फाउंडर चेयरमैन अक्षरदीप शर्मा,अंजु बाला सैनी,शाम सुन्दर विज,दया कृष्ण छाबड़ा,सुधीर सक्सैना,अरविंद बैंस, राकेश चावला,राजीव सिंगला एंव सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए।…….. फोटो कैप्शन: सेमिनार के दौरान गवर्नर संदीप कुमार व अन्य रीजन चेयरमैन डॉ.मुनीष मेहता, कुलविंदर फुल व देवराज हंस को मोमेंट देकर सम्मानित करते हुए।

Check Also

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली के प्रयास से खालसा एड के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब में लोगों की भलाई और विकास के कामों को मजबूत करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *