Wednesday , 18 February 2026

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की काव्या जैन ने पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग में यूनिवर्सिटी में हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज के विद्यार्थी सर्वदा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में कॉलेज के साइकोलॉजी डिपाटर्मेंट से पीजी डिप्लोमा आफ काउंसलिंग की छात्रा काव्या जैन ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित फाइनल परीक्षाओं में 9.25 एसजीपीए हासिल करके प्रथम, पल्लवी शर्मा ने 9 एसजीपीए के साथ द्वितीय एवं ग्रुरसाहिब सिंह थिंद ने 8.25 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ नीरजा ढींगरा ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने साइकोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका मैडम निहारिका एवं मैडम हरप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की।

Check Also

सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड.) के एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने पांच दिन के एन.एस.एस कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशनल), जालंधर के एनएसएस वॉलंटियर्स ने सिसवा मिर्जापुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *