जालंधर/अरोड़ा – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदर्श नगर केन्द्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गयाl इस अवसर पर केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी संधीरा दीदी और ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी विजय दीदी के साथ विशेष रूप पधारे वशिष्ठ अतिथियों राजेश विज महाप्रबंधक श्री देवी तालाब मंदिर, डॉ मनदीप कौर पीसीएस जॉइंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर, डॉ पूजा पराशर प्रिंसिपल प्रेमचंद मारकंडा एस डी कॉलेज फॉर वुमन , शहर के गणमान्यों एवं संस्था के सैंकड़ों सदस्यों ने शिवध्वजारोहण कियाl





इस अवसर पर शिवबाबा को भोग लगाया गया और केक भी काटा गयाl महाशिवरात्रि का वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए संधीरा दीदी ने कहा कि इस घोर कलियुग में मनुष्य अज्ञान एवं पाँच विकारों काम,क्रोध,लोभ,मोह ,अहंकार के वशीभूत धर्म भ्रष्ट और कर्म भ्रष्ट हो चुका है l

इस अज्ञान और विषय विकारों रूपी घोर अंधियारी रात्रि में परमात्मा शिव ज्ञान का प्रकाश और संसार की सर्व आत्माओं का उद्धार करने इस अंधियारी रात्रि में अवतरित होते हैं जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं और भगवान के इस अवतरण को शिवजयंती के रूप में मनाया जाता है l

उन्होंने कहा लोग इस दिन व्रत रखते हैं जागरण करते हैं शिवलिंग पर फूल ,अक ,धतूरा आदि चड़ाते हैं लेकिन हमें व्रत रखना चाहिए अपनी बुराइयों ,कमज़ोरियों और विकारों को छोड़ने का,जागरण करना है आत्मिक जागृति का —मतलब मैं आत्मा हूँ इस स्मृति में रहना और परमात्मा शिव को याद करना है l

शिवरात्रि अर्थात् पवित्र बन परमात्म मिलन की रात l इस अवसर पर आये हुए मेहमानों को ईश्वरीय सौग़ात भेंट की गई।lइस अवसर पर शिखा दीदी ,सुशीला दीदी, सिमरन दीदी ,अंशु दीदी ,राधिका दीदी, अणु ,किरण ,अनीता सुशीलासुरिंदर भाई, मान भाई ,कृष्ण मिगलानी ,सुभाष ,विनोद ,सुरिंदरपाल ,राजकुमार ,निशु ,राजू ,नरेश ,जनक ,सागर, विशाल ,डॉ महेश डोगरा ,डॉ आर एल बस्सन सहित भारी संख्या में भाई बहन उपस्थित रहे l
JiwanJotSavera