समाजसेवी सेठ सतपाल मल जी का निधन, अंतिम संस्कार कल 16 फरवरी को – महासचिव विनोद कौल

जालंधर/अरोड़ा – गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे अत्यंत प्रिय सेठ सतपाल मल जी आज अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर गुरु महाराज के चरणों में लीन हो गए हैं। उनके निधन से समाज और संगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 1 बजे जलोवाल आबादी श्मशान घाट, बूटा मंडी, जालंधर में संपन्न किया जाएगा।
इस अत्यंत दुखद घड़ी में हम सभी ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं तथा गुरु महाराज से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति व साहस प्रदान करें।

विनोद कौल
महासचिव
गुरु रविदास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट
सतगुरु रविदास धाम, बूटा मंडी

Check Also

महिला काव्य मंच (अंतर्राष्ट्रीय काव्य संस्था, रजि.) का राज्य स्तरीय वार्षिक उत्सव – पंजाब 2026 सम्पन्न

शहज़ादा नंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजनमहिला काव्य मंच, अमृतसर को सर्वश्रेष्ठ इकाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *