सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के मुख कार्यालय में मातृ पित्र पूजन को स्कूल छात्रों के साथ मनाया

ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ प्यार और मिलझुल के रहने का सन्देश दिया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के मुख्य कार्यालय में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के छात्रों ने वैलेंटाइन डे मनाया। स्कूल द्वारा छात्र सज्ज धज्ज कर आए थे। जिसमें लड़कियों ने लाल रंग की फ्रॉक्स डाल, मानों परियों जैसी लग रही थी, और लड़के राजकुमार बन कर आये थे।

जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इस दिन का महत्त्व और सब के इकठे होने का मूल कारण बताते हुए कहा की यह दिन उनकी जिंदगी के सबसे प्रियजनो जैसे की उनके माता – पिता, भाई बहन और गुरुजनो के साथ मिलझुल कर मनाने का दिन है, एवं उनसे आशीर्वाद ओर उनका धन्यवाद करने का दिन है, क्योंकि आज हम जो भी है उनके दिए हुए ज्ञान, निर स्वार्थ प्रेम भावना कारण है। जिसमें ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को गिफ्ट्स में टॉफी, चॉक्लेट आदि बाँट कर अपने माता पिता और गुरुजनो का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।

Check Also

DBT-स्पॉन्सर्ड लेक्चर और वर्कशॉप “मॉलिक्यूलर सेल्फ-असेंबली: शेप और स्ट्रक्चर से जीवन तक” पर DAV कॉलेज जालंधर ने सफलतापूर्वक ऑर्गनाइज़ किया

जालंधर (अरोड़ा) :- DBT-स्पॉन्सर्ड लेक्चर और वर्कशॉप “मॉलिक्यूलर सेल्फ-असेंबली: शेप और स्ट्रक्चर से जीवन तक” …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *