Thursday , 12 February 2026

एच एम वी में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के सुयोग्य दिशा-निर्देशन अधीन महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के पावन अवसर पर वैदिक अध्ययन समिति के सहयोग से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश देकर समाज में जागरूकता और सामाजिक सुधार का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज में नारी शिक्षा का समर्थक बनकर एवं जातिगत भेदभाव का खंडन करके समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने छात्राओं को उनके आदर्शों को अपनाने, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट रवि मैनी ने मासिक विचार देते हुए कर्मयोगी बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम संस्था के उत्थान के लिए पूर्ण सामथ्र्य से एकजुट होकर कार्य करें। इस अवसर पर छात्रा जान्हवी और बेनिका ने महर्षि दयानंद के विचारों की आधुनिक युग में प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार पेश किए। संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। डीन वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ममता ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जीवन त्याग, तप और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है। हम सभी को उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने हवन यज्ञ में सम्ेिमलित होने के लिए सभी का धन्यवाद किया। यज्ञ का कार्य डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा सम्पन्न किया गया। यह आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों को स्मरण करने और उन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा देने वाला रहा। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, सुपरिटेंडेंट अकाऊंट पंकज ज्योति और टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

संस्कृति के एम वि स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं सीबीएसई बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए सफलता का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के पावन अवसर पर संस्कृति के एम वि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *