अलायंस क्लब जालंधर समर्पण बना कन्यादान में भागीदार

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग व संस्थापक असिस्टेंट गवर्नर जी डी कुंद्रा जी की अगवाई में बस्तीगुजां पंचवटी मंदिर में एक कन्या की शादी में अंशदान और वर और वधू को कपड़े भेंट किए। इस प्रोजेक्ट में सहयोग कुंद्रा साहब ने किया और बताया कि हमारा क्लब समाज एंव मानवता की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर रहता है, इसका श्रेय प्रधान पवन कुमार गर्ग और टीम व सभी सदस्यों को जाता है। हम लगातार हर तरह के समाज सेवा के प्रोजेक्ट कर रहे हैं, हमारे क्लब का उद्देश्य ही समाज सेवा है। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, सैकट्री अशोक बजाज, पंचवटी गौशाला के प्रधान लकी मल्होत्रा, वर्मा साहब, अरोड़ा साहब मौके पर उपस्थित हुए।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *