एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के एनएसएस वालंटियर साहिल चावला ने गणतंत्रता-दिवस की परेड में भाग लेते हुए पंजाब का किया प्रतिनिधित्व

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी शिक्षा, खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर भाग लेते हुए कॉलेज को गौरवान्वित करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में बी वाक इ-कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग कक्षा के एनएसएस वालंटियर साहिल चावला ने एनएसएस मार्चिंग कंटिजेंट कर्तव्य पथ के अन्तर्गत 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस की परेड में भाग लेते हुए कॉलेज को गौरवान्वित किया। गणतंत्रता दिवस की परेड के लिए पंजाब के केवल दो लड़कों का ही चयन हुआ।

साहिल चावला को दिल्ली में रहते हुए भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यूनियन मिनिस्टर ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मनसुख मांडवीया के साथ भी चर्चा परिचर्चा करने का सुनहरी अवसर प्राप्त हुआ। गणतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर साहिल ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता हुआ भांगड़ा नृत्य में भी भाग लिया। डॉ नीरजा ढींगरा ने साहिल चावला की इस शानदार उपलब्धि पर उसको बधाई देते हुए भविष्य में भी सफलता के नया आयाम को स्थापित करते रहने की शुभकामनाएं दी।साहिल को मार्गदर्शन देने के लिए उन्होंने एनएसएस विंग की डीन डॉ सिम्की देव के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Check Also

108 वर्षों की उत्कृष्टता: डी.ऐ.वी. कॉलेज, जालंधर ने अपना 88वां दीक्षांत समारोह मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ऐ.वी. कॉलेज, जालंधर ने 22 मार्च, 2026 को अपना 88वां दीक्षांत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *