श्रीलंका में जालंधर की निधि शर्मा ने बिखेरा जलवा, डा. सुनीता रिंकू ने दी बधाई

कोलंबों में आयोजित मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन में तीसरी रनरअप रहीं निधि शर्मा
जालंधर की निधि शर्मा और डा. सुनीता रिंकू की है पारिवारिक दोस्ती

जालंधर (अरोड़ा) :- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन में तीसरी रनरअप रहीं जालंधर की निधि शर्मा को पूर्व पार्षद डा. सुनीता रिंकू ने बधाई दी। सुनीत रिंकू ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारत से 123 प्रतिभागी महिलाएं थी, जिसमें निधि शर्मा तीसरी रननअप रहीं। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की पत्नी पूर्व पार्षद डा. सुनीता रिंकू ने कहा कि निधि शर्मा का जज्बा महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कि निधि शर्मा उनकी पारिवारिक मित्र हैं, जो कठिन मेहनत और दृढ़ विश्वास में यकीन रखती हैं, जिससे उन्होंने ये मंजिल हासिल की। आपको बता दें कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पेजेंट डायरेक्टर्स मिसेज बरखा नांगिया और मिस्टर अभिषेक नांगिया ग्लैमर गुड़गांव की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत से 123 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें जालंधर की निधि शर्मा तीसरी रनरअप रही हैं।

Check Also

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

केंद्रीय बजट 2026-27 ऊर्जा परिवर्तन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीमा-शुल्‍क में कई बुनियादी छूटों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *