लायंस क्लब जालंधर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबलों का ट्रक दूसरी बार किया रवाना

बाढ पीड़ित परिवारों की मदद करना हमारा कर्तव्य-एच एस सोढी

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर प्रधान प्रभजोत सिध्धू, प्रसिद्ध समाज सेवक ऐच ऐस सोडी की अगुवाई में गुरदासपुर जिले के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए कंबलों के ट्रक को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। जे बी सिंह चौधरी ने आपने जन्मदिन पर कंबलों का ट्रक भेजने में सराहनीय योगदान करवाया। पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने कहा कि बाढ पीड़ित परिवारों की मदद करना हमारा कर्तव्य है, लायंस क्लब जालंधर हमेशा ही ऐसे कार्य करने में अग्रणी रहता है। सोढी साहब ने कहा कि यह समग्री केवल गर्म वस्त्र या खाद्य पदार्थ नहीं है बल्कि मनुष्यता और संवेदनशीलता का प्रतीक है, सरकार के साथ साथ सामाजिक संगठनों का योगदान भी जरूरी है। प्रधान प्रभजोत सिद्धू बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल, पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी, सुरेंद्र कौर, मनीष चोपड़ा, सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, ट्रेजियर कुलजीत सिंह, जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी, अरुण विशिष्ट, ऐ के बहल, कुलविंदर सिंह बाबा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *