अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने घायल पशु पक्षियों के लिए दिया अंशदान और गांयों को खिलाया चारा और गुड़

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए (PFA) प्यूपल फार ऐनिमल गौशाला पुलिस लांईन में गांयों को चारा व गुड़ खिलाया और घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए अंशदान दिया। इस प्रोजेक्ट में ऐली मनोहर लाल गुप्ता और बीना गुप्ता ने अपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया। अस्सिटेंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा ने बताया की गाय में तैतीस कोटि देवी देवता वास करते हैं, गाय की सेवा करना बहुत ही उत्तम है, समाज को बेजुबान घायल पशु, पक्षियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अलायंस क्लब जालंधर समर्पण हमेशा सेवा के कार्य करने के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर वी डी जी 1 एन के महेंद्रू, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, सचिव अशोक बजाज, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, जिला पीआरओ जगन्नाथ सैनी, पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, संजय भल्ला, मनोहर लाल गुप्ता, ऐ के बहल, जयदेव मल्होत्रा, मानवती निगम, संतोष वर्मा, नरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।

Check Also

ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਤੇ ਹੋਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੰਗਾਂ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਘੜਾ ਤੋੜ ਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਿਆ

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਭਗਤ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤੀ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੰਗਾਂ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *