“फ़ूड फ़ॉर हंगर” अभियान के तहत बी. वी. पी. समर्पण शाखा द्वारा 15 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरण

जालंधर/अरोड़ा – भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा द्वारा संचालित “फ़ूड फ़ॉर हंगर” परियोजना एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 11 बजे बावा लालडयाल मंदिर, दिलबाग नगर में 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

समर्पण शाखा द्वारा यह सेवा गतिविधि हर महीने नियमित रूप से संचालित की जाती है, जिसके लिए सभी सम्मानित सदस्य इस पुनीत कार्य हेतु स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर गोल्डन सदस्य जी. डी. कुंद्रा, पूर्व अध्यक्ष अशोक चड्ढा, जे. एस. सेहम्बी, एन. के. महेंद्रू, शाखा अध्यक्ष एन. के. ग्रोवर, कोषाध्यक्ष सतीश कोहली और सचिव सुभाष तृषा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ सदस्य एस. के. जुल्का ने अमेरिका से सीधे गुप्त दान भेजकर इस नेक कार्य में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सचिव त्रिखा ने सभी दानदाताओं, सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी उत्साह से सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Check Also

पिम्स में एमबीबीएस विद्यार्थियों की एथलेटिक मीट ऊर्जा, उत्साह और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई

जालंधर (मक्कड़) :- पिम्स मेडिकल कॉलेज अवं अस्पताल में आयोजित एमबीबीएस विद्यार्थियों की एथलेटिक मीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *