अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने लगाया निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की सेवाएं सराहनीय- संदीप कुमार


जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग एंव मुख्य मेहमान नवनीत कुमार यू ऐस ऐ एंव डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप कुमार की अगुवाई में सतगुरु श्री रविदास धाम, बूटा मंडी जालंधर में एक निशुल्क विशाल मैडिकल कैंप का आयोजन किया।

जिसमें आंखों का, दांतों का, बच्चों का, जनरल, बी पी, शूगर व आम रोगों के चेकअप के लिए डा जगदीप सिंह, डा एस एल चावला, डा रोहित गुलाटी, डा जतिंदर शर्मा, डा मनीषा शर्मा,डा सगरप्रीत सिंह,डा हरप्रीत सिंह,डा दविंदर शर्मा ने कैंप में सहयोग किया।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि इस कैंप में 792 पेशेंटों के अलग अलग रोगों का चेकअप किया गया व निशुल्क दवाईंया दी गई और तकरीबन 200 आंखों के पेशेंटों को फ्री औपरेशन करवाने के लिए चुना गया।

संदीप कुमार ने कहा कि समर्पण क्लब ने स्लम ऐरिया में मेडिकल कैंप लगा कर 792 जरूरतमंद लोगों का चेकअप व फ्री दवाईंया, ओप्रेशन करना एक सराहनीय कदम है, उन्होने मुख्य मेहमान व डोनर का धन्यवाद किया। सभी डॉक्टर्स को शील्ड व सरोपा भेंट कर सन्मानित किया गया।

इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर वी डी जी-1 एन के महेंद्रू, वी डी जी-2 पदम लाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय शर्मा, सचिव अशोक बजाज, संजय भल्ला,सुरेंद्र हांडा, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल,कोआर्डिनेर विनोदकुमार कौल,केवल शर्मा,डीसीएस राजेश साहनी,जिला पीआरओ हरपाल सिंह,जगन नाथ सैनी,चेयरमैन सेठ सतपाल मल्ल, प्रधान हरदयाल बंगड़,सीनियर वाईस प्रधान राजेन्द्र काका,गौरव महे खजांची,पी आई डी अनिल कुमार,पूर्व गवर्नर जी एस जज, एच एस बाबा,दया कृष्ण छाबड़ा, जी डी कुन्द्रा,संजीव गंभीर, ऐ के बहल,हर्षवर्धन शर्मा, लोकेश बजाज,गुलजारी लाल गुप्ता,सेवा सिंह गोमरा,मनोज कुमार,आर के कोहली,जयदेव मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा,अशोक मेहता, खुशपाल सिंह,राजेंद्र चोपड़ा,दीपक कौड़ा, मोहित सेठ व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

महिला काव्य मंच (अंतर्राष्ट्रीय काव्य संस्था, रजि.) का राज्य स्तरीय वार्षिक उत्सव – पंजाब 2026 सम्पन्न

शहज़ादा नंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजनमहिला काव्य मंच, अमृतसर को सर्वश्रेष्ठ इकाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *