एच.एम.वी. की छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते ईनाम

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के रेड रिब्बन क्लब व फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं यूथ वैलफेयर विभाग जालंधर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ईनाम जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। इंचार्ज रेड रिब्बन क्लब डॉ. दीपाली प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ गईं। बीएफए सेमेस्टर-3 की छात्रा गुरअसीस कौर ने पोस्टर मेकिंग में तृतीय ईनाम तथा जैसमीन महे ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तृतीय ईनाम जीता। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने विजेताओं एवं इंचार्ज अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्षा डॉ. नीरू भारती शर्मा भी उपस्थित थे।

Check Also

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *