डिप्स रईया के विद्यार्थियों ने ज़ोनल एथलेटिक्स मीट में चमक बिखेरी

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्स रईया के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने ज़ोनल एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिप्स श्रृंखला का नाम रोशन किया। युवा खिलाड़ियों ने अपने हुनर, लगन और संकल्प से सबका दिल जीत लिया। सहजप्रीत सिंह ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक वार्ड डिस्कस थ्रो में रजत पदक, गुरनूर सिंह ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक, सुखमण पन्नू ने शॉट पुट में रजत पदक, बलजीत सिंह ने शॉट पुट में रजत पदक, सुखमन ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक और अमृतपाल सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
डिप्स के इन चैंपियंस ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से जोनल स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी। डिप्स श्रृंखला के एम.डी. सरदार तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रमणीक सिंह, सी.ए.ओ. जशन सिंह, सी.ई.ओ. मोनिका मंडोतरा और प्रिंसिपल डिप्स रईया, जगबीर रंधावा जी ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिप्स संस्थान देश को प्रतिभाशाली और अनुशासित खिलाड़ी समर्पित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न शाखाओं द्वारा मनाया गया ‘करवा चौथ’

अध्यापिकायों ने सज दज्ज कर बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *