एच.एम.वी. ने किया स्टडी टूर का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से छात्राओं के लिए स्टडी टूर का आयोजन किया गया। इस टूर के अन्तर्गत छात्राओं ने माडल टाऊन स्थित सिरैमिक स्टूडियो ‘सिरैमिक आर्ट बॉय मां-बेटी’ का दौरा किया। स्टूडियो की मालिक एकांशी, प्रोफैशनल सिरैमिक कलाकार ने उनका स्वागत किया। बीएफए अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने अध्यापकों डॉ. नीरू भारती शर्मा व डॉ. शैलेन्द्र के साथ स्टूडियो का दौरा किया। छात्राओं ने सिरैमिक से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा व हैंड्स ऑन एक्सपीरियैंस भी किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਨ.ਐਸ.ਐਸ. ਯੂਨਿਟ ਅਤੇ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ ਨੇ ਬਲੱਡ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *