अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में लगाया लंगर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ईंटरनेशनल के आह्वान पर जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा जालंधर में लंगर लगा कर सभी को फल स्वीट्स वितरित किए व दोपहर का भोजन करवाया। इस सेवा के प्रोजेक्ट में ऐली अशोक मेहता जी ने अपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया। सीनियर वाईस प्रेजिडेंट विनोद कुमार कौल ने कहा कि हमारा क्लब फूड फार हंगर के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा है। हमें मजबूर,लाचार व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन लोगों की मदद करनी चाहिए और अलायंस क्लब जालंधर समर्पण समाज व मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया और अशोक मेहता को बधाई व शुभकामनाऐ दीं। इस मौके पर उप गर्वनर प्रथम एन के महेंद्रु, पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी,सीनियर वाईस प्रधान विनोद कुमार कौल, अशोक मेहता, ए के बेहल, वाई के सिंगल, विनोद शर्मा, सेवा सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

रामामंडी में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप शुरू, जनता को सीधी राहत: नितिन कोहली

कैंप का पता: आम आदमी पार्टी कार्यालय, रामामंडी — बर्गर किंग वाले मार्केट के पास, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *